फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: मेडिकल छात्रों के अलावा 75 लोगों से डेढ़ करोड़ ठगे
विज्ञापन

सबहेड: सेक्टर-62 स्थित ग्लोबल करियर कंपनी की धोखाधड़ी का मामला
एलईडी बल्ब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर 2-2 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ग्लोबल करियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर केवल छात्रों और कर्मचारियों से ही ठगी नहीं की, बल्कि 75 लोगों को एलईडी बल्ब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर भी दो-दो लाख रुपये वसूलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 75 लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये ठगने के अलावा भी कंपनी अधिकारियों ने 15 सितंबर को सेक्टर-62 स्थित नोएडा एक्सपो में एक कार्यक्रम आयोजित करके एलईडी बल्ब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देनी थी। इसमें भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के सर्टिफिकेट देकर लोगों से 2-2 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी मनी के रूप में वसूले जाने थे, लेकिन मेडिकल छात्रों से ठगी का मामला सामने आने से आरोपियों की योजना धरी रह गई। इसके अलावा आरोपियों ने कर्मचारियों को भी भविष्य की कई योजनाओं का लालच दिया था, ताकि वह वेतन के लिए चुप बैठे रहे। आरोपियों ने जिस स्थान को किराये पर लिया था उसका समय भी 15 सितंबर को ही पूरा हो रहा है। इससे साफ है कि आरोपी धोखाधड़ी करने की योजना से ही नोएडा आए थे और अपने काम को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ग्लोबल करियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने छात्रों और कर्मचारियों के अलावा भी कुछ और लोगों से ठगी की है। जांच में सामने आया है कि करीब 75 लोगों से 2-2 लाख रुपये एलईडी बल्ब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर ठगे गए हैं।
- पंकज राय, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-58 नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें