फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा---------------

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से क्रेन चालक की मौत
नोएडा। सेक्टर-135 के पास प्रधानमंत्री के आगमन के चलते खंभे पर बल्ब लगा रही एक क्रेन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से क्रेन चालक और बल्ब लगा रहा कर्मचारी गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां क्रेन चालक की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई इमरान की शिकायत पर एक्सप्रेसवे पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेदपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी मोइन (20) परिवार के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहता था। वह प्राधिकरण में संविदा कर्मचारी था और क्रेन चालक था। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रविवार तड़के मोइन, रियाजुल और तीन अन्य कर्मचारी सेक्टर-135 के पास क्रेन के जरिये खंभों पर बल्ब लगा रहे थे, तभी एक ट्रक ने क्रेन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोइन और रियाजुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में मोइन की मौत हो गई, जबकि घायल रियाजुल का इलाज चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें