फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1. विवाहिता को घर से निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन

तावडू। ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप लगा है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच नामजद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

मिसकीना पुत्री अब्दुल्ला निवासी गांव बावला थाना तावडू ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसका निकाह साजिद निवासी गांव रीठट थाना पिनगवां से हुआ था। शादी में मिले दान दहेज से लड़का पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि पति और ससुराल के लोग उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे थे और उस पर दो लाख रुपये और मांगने का दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण भी किए जाने का आरोप है। यही नहीं, उसे ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। पति साजिद सहित अकतर, सम्मी, साबिर व सकीना निवासी रीठट थाना पिनगवां जिला नूंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें