शाहजहांपुर सहित अन्य के लिए
--------------------------
हेडिंग: भाई ने मारा थप्पड़ तो लगा ली फांसी
तनाव से परेशान होकर नींद की गोली खाने पर भाई ने रोका था
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में बडे़ भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मारा तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बडे़ भाई ने उसे नींद की गोली खाने से रोकने के लिए थप्पड़ मारा था।
इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी के मुताबिक, मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी मानवेंद्र छोटे भाई पुष्पेंद्र (20) के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहता था। दोनों सेक्टर-63 के पास स्थित अलग-अलग कंपनी में काम करते थे। पुष्पेंद्र सिलाई का काम करता था और कई दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। शनिवार शाम को वह काफी परेशान था और जब मानवेंद्र घर पर आया तो उसने नींद की कई गोलियां खानी शुरू कर दीं। इस पर मानेंद्र ने उसे रोका और डांट दिया, लेकिन वह नहीं माना और गोली खाने की जिद करने लगा। मानवेंद्र ने गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद मानवेंद्र ड्यूटी पर चला गया और सुबह वापस आया तो घर का दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से देखा तो पुष्पेंद्र पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया है।