फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: प्लॉट विवाद में कैब चालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
आत्महत्या दर्शाने के लिए तमंचा कार में छोड़ गए हत्यारे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-41 में रविवार सुबह कैब चालक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए दाहिनी कनपटी पर गोली मारी और तमंचा भी कार में ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। हत्या के पीछे प्लॉट विवाद की बात सामने आ रही है।
इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली मयूर विहार निवासी पप्पू शर्मा (36) उबर कंपनी के साथ जुड़कर कैब चलाते थे। सुबह पप्पू नोएडा सेक्टर-41 के ई-ब्लाक स्थित मंदिर के पास कार खड़ी करके सो रहे थे। पैर से जूते निकले हुए थे और कार की सीट भी पीछे लिटा रखी थी। चालक के बराबर का शीशा टूटा हुआ था। आशंका है कि हत्यारों ने कार का शीशा तोड़कर कनपटी पर गोली मारी है। हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए तमंचा भी गाड़ी में ही छोड़ दिया गया। हत्यारों ने गोली भी कनपटी पर सटाकर ही मारी थी। परिजनों ने दो भाइयों हेमंत व बसंत और हेमंत के साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि हत्या छिजारसी में एक प्लॉट को लेकर की गई है। 110 वर्गगज का प्लॉट हेमंत के साथ पप्पू ने लिया था। इसका पूरा पैसा पप्पू ने जमा किया था। हेमंत ने रुपये भी नहीं दिए थे और हिस्सा मांग रहा था। इसे लेेकर पिछले सप्ताह ही दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज नहीं सुनी किसी ने
हत्या के दौरान गोली तो चली, लेकिन किसी ने शोर नहीं सुना। हालांकि , दुकानदार ने कार से खून बहता देख पुलिस को सूचना दी थी। उसके आसपास से गुजरने वाले लोग तो यही समझ रहे थे कि चालक कार में सो रहा है। जबकि चालक की हत्या हो चुकी थी।
प्लॉट को लेकर दी थी पप्पू को धमकी
पत्नी सुलेखा ने आरोप लगाया है कि मधुबनी बिहार निवासी हेमंत के साथ मिलकर छिजारसी में प्लॉट खरीदा गया था। इसकी पूरी कीमत पति पप्पू ने चुकाई थी। जबकि हेमंत अपने हिस्से को बेचना चाह रहा था। पप्पू इसका विरोध कर रहे थे। उनके पति ने प्लॉट खरीदने वाले को भी वापस लौटा दिया था। इससे हेमंत परेशान था और वह धमकी देकर भी गया था।
विज्ञापन

-----------
हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अभी तीनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।
- सुधा सिंह, एसपी सिटी नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें