फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी में महज धक्का देने पर कर चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्का देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन


गोविंदपुरी में वारदात, 12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा, पुलिस कर रही छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में महज धक्का देने पर शिवम (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले को सुलझाते हुए आरोपी अजीम (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपाचुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शिवम परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके ट्रांजिट कैंप में रहता था। शुक्रवार देर रात करीब 1.19 बजे एम्स ट्रामा सेंटर से शिवम की मौत की सूचना मिली। शिवम को अस्पताल लेकर गए उसके दोस्त बंटी ने बताया कि देर रात को शिवम, बंटी व असलम बी-ब्लॉक के पार्क में शराब पी रहे थे। इस बीच इलाके में रहने वाला युवक अजीम शराब के नशे में वहां पहुंचा। किसी बात पर अजीम व शिवम में बहस हो गई। शिवम ने अजीम को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। इसी बात पर वह आगबबूला हो गया। लेकिन उस वक्त वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह फिर आया और आते ही चाकू निकालकर शिवम पर ताबड़तोड़ कई वार कर फरार हो गया। बंटी शिवम को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसीपी आनंत मित्तल, एसएचओ कुलदीप सिंह व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। शनिवार दोपहर करीब 3.00 बजे पुलिस ने आरोपी को एक सूचना के बाद इलाके से दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें