ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने वाले दो धरे
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लूट और चोरी करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार रात रियावली मुज्जफरनगर निवासी बाबू और पांचली बुजुर्ग मेरठ निवासी महताब को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि 6 दिसंबर रात में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सेब से भरे ट्रक के चालक और परिचालक से नगदी और डीजल लूटा था। आरोपियों के पास से एक ट्रक, चाकू, डंडा और खाली ड्रम बरामद हुए हैं। ब्यूरो
---
नाबालिग के अपहरण में दो आरोपी गिरफ्तार
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला पास से नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों लव कुश और सतीश को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी और नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरौला के पास से 26 नवंबर को एक नाबालिग को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 30 नवंबर को नाबालिग को बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ब्यूरो