फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनपुरा में दो घरों के बाहर फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
भजनपुरा में दो घरों के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो घरों पर गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। पीड़ित मनीष (35) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मनीष ने अपने पड़ोसी पर ही गोली चलवाने का आरोप लगाया है।।
विज्ञापन

मनीष परिवार के साथ डी-ब्लॉक, भजनपुरा में रहता है। मनीष का प्रॉपर्टी का कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे वह अपने घर पर था। इस बीच उनके और पड़ोस वाले मकान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते हैं। लेकिन उनका पड़ोसी इसका विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि कैमरे लगवाने से उसकी प्राइवेसी खत्म हो जाएगी। इसको लेकर उसका मनीष से झगड़ा भी हुआ था। मनीष का आरोप है कि पड़ोसी ने ही उस पर गोलियां चलवाई हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें