फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर सीआरपीएफ के रिटायर हवलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: झज्जर, हरियाणा के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर सीआरपीएफ के
सेवानिवृत्त हवलदार की मौत
- पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना बता रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- वन रैंक वन पेंशन मामले में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त हवलदार की मौत हो गई। शुरूआती जांच के बाद पुलिस उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अफसर संसद सत्र चलने के कारण इस मामले को छिपाने में लगे हुए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देश के कई जगहों से आर्मी समेत विभिन्न पुलिस बलों से सेवानिवृत्त 250 से 300 लोग वन रैंक वन पेंशन के तहत बृहस्पतिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने आए थे। प्रदर्शन के दौरान ही झज्जर, हरियाणा से आए जगदीश (65) की तबीयत खराब हो गई। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जगदीश के शव का पोस्टमार्टम हो गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वह सीआरपीएफ से हवलदार के पद से पांच वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच व पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि जगदीश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो कि तीन से चार दिन में मिलेगी। डीसीपी मधुर वर्मा का कहना है कि सेवानिवृत्त हवलदार की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें