फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा, हापुड़ के लिए
विज्ञापन

---------
हेडिंग: महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
नॉलेज पार्क और सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई, 18 किलो गांजा बरामद
कार से पहुंचाते थे नशे की खेप, आरोपियों की स्विफ्ट भी जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गांजा तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक महिला को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को 12.400 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात तिलपता चौक के पास कार्रवाई की गई। यहां गांजा बेचने के लिए खड़े हापुड़ निवासी सतीश और बिहार निवासी विक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कार से गांजे की बिक्री व डिलीवरी करते थे। आरोपियों की कार में रखा 12 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद करके कार जब्त कर ली गई है। वहीं, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर परी चौक के पास से महोबा निवासी सुनीता को गिरफ्तार करके उसके पास से सात किलो गांजा बरामद किया गया। दो दिन पहले गांजा तस्करी में पकड़े गए छात्रों से पूछताछ के बाद महिला का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें