बदायूं के खास ध्यानार्थ
पति से विवाद के बाद खाया जहर
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के अगाहपुर गांव में एक महिला ने पति से विवाद होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर पति ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने पति से पूछताछ की। महिला ने शिकायत करने से इनकार कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि बदायूं निवासी विष्णु नोएडा की एक कंपनी में काम करता है और अगाहपुर में पत्नी रिंकी के साथ रहता है। रविवार को वह घर लौटा तो रिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज रिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ी तो विष्णु उसे लेकर अस्पताल भागा और दाखिल कराया। अभी महिला की हालत जस की तस है। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला व उसके पति से पूछताछ की। महिला और उसके परिजनों ने शिकायत देने से इंकार कर दिया है।