फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार में दिये रकम मांगने पर छात्र पर सुआ से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार में दिए रकम मांगने पर छात्र पर सुआ से हमला
विज्ञापन

-आरोपी युवक छात्र के पड़ोस में रहने वाला, घटना के बाद से आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम के साध नगर इलाके में उधार में दिए रुपये मांगने पर एक युवक ने छात्र पर सुआ से ताबड़-तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आशीष चौधरी (24) परिजनों के साथ साध नगर में रहता है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले उसने पड़ोस में रहने वाले युवराज को दो हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर शनिवार सुबह युवराज ने उसे एक हजार रुपये वापस कर दिया। बाकी रकम शाम को देने की बात कही। शाम में आशीष ने युवराज से रुपये मांगे। इससे गुस्से में आकर युवराज ने आशीष पर सुआ से ताबड़तोड़ दस वार कर फरार हो गया। आशीष घायल होकर वहीं गिर गया। यह देखकर उसके एक दोस्त ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वार्डन ने दोस्त संग मिलकर दो बदमाशों को पकड़ा
नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में मंडोली जेल के वार्डन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक गिरी और मोहित के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हर्ष विहार में रहने वाले अंकित राणा मंडोली जेल में वार्डन के रूप में काम करता है। शनिवार को वह अपने एक दोस्त रजत चौधरी के साथ ब्रेजा कार से बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार में कार एक बाइक से स्पर्श कर गई। टक्कर लगने से बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश के जेब से पिस्टल गिर गया। यह देखकर अंकित राणा ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाश ने तुरंत पिस्टल उठाकर अंकित को मारने की धमकी दी। लेकिन अंकित ने अपने दोस्त और अन्य लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें