फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट को गोली मारने
विज्ञापन

का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को केमिस्ट को गोली मारकर घायल करने के आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार किया है। उसने रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर वारदात की थी। इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश ने केमिस्ट अमन को गोली मार दी है। मुखर्जी नगर निवासी अमन घर जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। पुलिस ने अमन को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका तेजपाल से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मुखर्जी नगर निवासी तेजपाल की तलाश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने शक के आधार पर उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस को तेजपाल के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें