फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख जुआरियों ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग...

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, फ्रैक्चर
विज्ञापन

नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके के विश्वास नगर में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के छापे के दौरान जुआ खेल रहे तीन लोगों ने फरार होने के चक्कर में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों ही लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों के हाथ व पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपियों को जख्मी हालत में डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली कि गली नंबर-10, शंकर गली में दूसरी मंजिल पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मकान पर छापा मारा। इधर मकान में जुआ खेल रहे रवि, साहिल और सुरेश को जैसे ही पुलिस के आने का पता चला, उन्होंने दूसरी मंजिल की रेलिंग से नीचे गली में छलांग लगा दी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें