डांट से नाराज युवक फंदे पर लटका
दादरी। सरस्वती विहार कॉलोनी में परिजन की डांट से नाराज युवक अतुल (18) ने बुधवार सुबह पंखे से लटककर जान दे दी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास के पास सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी अतुल गाजियाबाद स्थित निजी दुकान पर नौकरी करता था। मंगलवार शाम को समय से घर नहीं आने पर परिजन ने डांट दिया। इससे नाराज होकर युवक फंदे पर लटक गया। ब्यूरो
---
छात्रा को बहला-फुसलाकर लेने जाने का आरोप
दादरी। बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सादोपुर की झाल से एक छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश में लगी है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा मंगलवार को कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। तलाशी के बाद नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो