फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी में निर्माणाधीन मकान के बाहर दनादन चली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुरी में निर्माणाधीन मकान के बाहर चली गोलियां
विज्ञापन

- मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दनादन गोलियां चला दी। आरोपी ठेकेदार को काम बंद करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मकान मालिक दीपक कुमार बंसल (32) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ वसुंधरा एंक्लेव में रहते हैं। त्रिलोकपुरी 26 ब्लॉक में उनकी मिठाई की दुकान है। 16 ब्लॉक में वह अपनी जमीन पर निर्माण करवा रहे हैं। इसका ठेका उन्होंने नसीम खान नामक शख्स को दिया हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हेल्मेट लगाए हुए थे। आते ही उन्होंने हवा में कई राउंड गोलियां चलाई। बाद में मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी। काम शुरू करने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और वह मौके से फरार हो गए। ठेकेदार ने मामले की सूचना दीपक को दी। जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दीपक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें