फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुरी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुरी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

- दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, हताहत होने की खबर नहीं
- इलाके में फैला धुआं, लोगों को हुई खासी दिक्कत, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित किशन विहार में बुधवार सुबह कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक और रबर का कबाड़ होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। पुलिस आग की वजहों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10.43 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि किशन विहार में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। प्लास्टिक और रबर का गोदाम होने के कारण आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। धुएं के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत हुई। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जहां आग लगी, वहां से कुछ दूरी पर बड़ी झुग्गी बस्ती थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें