फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू उस्मानपुर में ट्रैफिक पुलिस के मालखाने में लगी आग

Mon, 03 Dec 2018 06:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार देर रात ट्रैफिक पुलिस के मालखाने में आग लग गई। आग में 15 दोपहिया वाहनों के अलावा ट्रैफिक पुलिस की एक इंटरसेप्टर गाड़ी में भी आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रमेश ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी शरारती तत्व ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात 11 बजे न्यू उस्मानपुर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के मालखाने में हुई। यहां शाहदरा ट्रैफिक सर्किल द्वारा जब्त की गई गाड़ियों को जमा किया जाता है। अक्सर यहां असामाजिक तत्व वाहनों से कीमती सामान चोरी करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


इस वजह से यहां ट्रैफिक पुलिस के एक या दो पुलिसकर्मी रात के समय भी तैनात रहते हैं। शनिवार रात अचानक मालखाने में आग लग गई। मालखाने के बाहर एएसआई रमेश की ड्यूटी थी।

आग लगते देखकर रमेश ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। लेकिन वह आग में मामूली रूप से झुलस गया। मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में 15 बाइक और वहां खड़ी ट्रैफिक पुलिस की एक इंटरसेप्टर गाड़ी जल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें