फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट पर बैग से 12 लाख की विदेशी मुद्रा उड़ा ले गए दो नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग से 12 लाख की विदेशी
विज्ञापन

मुद्रा उड़ा ले गए दो नाबालिग
- निजी कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ हुई वारदात, मामला दर्ज
- ट्रैफिक में बाइक सवार के बैग को खोलकर दिया वारदात को अंजाम
- अन्य वाहन चालकों ने पीड़ित को दी घटना की जानकारी
शुजात आलम
नई दिल्ली। ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े निजी कंपनी में काम करने वाले बाइक सवार प्रगति कुमार (24) के बैग से दो नाबालिग लड़कों ने 12 लाख से अधिक की विदेशी मुद उड़ा ली। जाम का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित को उसके पीछे खड़े अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना दी। चोरी का पता चलते ही उसके होश उड़ गए। इधर-उधर लड़कों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित प्रगति कुमार परिवार के साथ सेक्टर-17, रोहिणी में जीजा और बहन के साथ रहता है। वह केजी मार्ग स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसकी कंपनी विदेशी मुद्रा बदलने का काम करती है। शनिवार को प्रगति 6 हजार दिरहम, 10 हजार चाइनीज मुद्रा, 3 लाख थाईलैंड बाट और 5 हजार यूएस डॉलर लेकर बाइक से पीतमपुरा जा रहा था। इस बीच वह न्यू रोहतक रोड पर कुंदन होटल के पास पहुंचा। वहां पर ट्रैफिक काफी धीमा था। कुछ जगहों पर ट्रैफिक रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद पर्वत इलाके में पहुंचने पर पीछे चल रहे बाइक सवार लोगों ने प्रगति को बताया कि अभी बैग की चेन खोलकर 13-14 साल के दो लड़कों ने उसके बैग से कुछ सामान निकाला है। उसने बैग चेक किया तो होश उड़ गए। बैग से सारी विदेशी मुद्रा गायब थी। राहगीरों द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पीड़ित ने दोनों लड़कों को काफी ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें