फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाने की नसीहत देना युवक को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठीक से बाइक चलाने की नसीहत पर दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में बाइक ठीक से चलाने की नसीहत देने पर चार युवकों ने संजय वत्स (40) को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उसे अधमरा कर फरार हो गए। उन्होंने मफलर से संजय का गला घोटने की भी कोशिश की। सूचना पर पुलिस ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया।
छावला इलाके में परिवार के साथ रहने वाला संजय वत्स एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वह बाइक सेे मटियाला गांव जा रहा था। सेक्टर 12 द्वारका की केएम चौक लालबत्ती पर दो बाइकों पर सवार चार लड़के पहुंचे। एक बाइक ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। संजय से चालक को बाइक ठीक से चलाने की नसीहत दी तो चारों ने उसे घेर लिया और पीटने लगे। संजय जान बचाकर बाजार की ओर भागा और एक दुकान में घुस गया। हमलावरों ने दुकान में ही घुसकर उसकी जमकर पिटाई की और मफलर से गला घोटने की कोशिश की। संजय के शोर मचाने पर लोग जुटने लगे तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल के बल पर पिता-पुत्र से लूटपाट
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पिता-पुत्र से हजारों रुपये लूट लिये। पुलिस के अनुसार, सपरिवार सुल्तानपुरी में रहने वाले राजेश (48) का कपड़ों का कारोबार है। शुक्रवार रात वह बेटे आशीष के साथ घर लौट रहे थे तो किराड़ी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश आशीष से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने आशीष की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। सहमे आशीष ने बैग छोड़ दिया। इसे लेकर बदमाश फरार हो गए। राजेश ने बताया कि बैग में 40 हजार रुपये और अन्य सामान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें