फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


- पार्क में बैठने को लेकर हुआ था विवाद
- पकड़े गये बदमाशों पर 12 मामले दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में पार्क में बैठने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान विनय, निखिल और आकाश रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, तीन चाकू और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि करीब एक माह पहले बदमाशों का पार्क में बैठने को लेकर काला से विवाद हो गया था। इसी दौरान बदमाशों ने काला पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल काला ने अपने बयान में उक्त बदमाशों को नामजद कराया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों पर हत्या के प्रयास के तीन मामले, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने कुछ दिन पहले विजय विहार स्थित मकान से साढ़े चार लाख रुपये की चोरी, मियांवाली नगर इलाके मेें ढाई लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। विनय ने चोरी की रकम से सुल्तानपुरी में एक झुग्गी खरीद ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें