फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान मंडी में दिव्यांग मजदूर पर सांड ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें हैं
विज्ञापन


सांड़ के हमले से दिव्यांग मजदूर घायल
रबूपुरा। इंटर कॉलेज पर धान मंडी में दिव्यांग मजदूर पर सांड़ ने हमला कर दिया। मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद से अन्य मजदूर डरे हुए हैं। अस्थाई धान मंडी में तीन माह तक धान खरीदने का व्यापार किया जाता है। बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी सतीश मीणा मजदूरी करने मंडी आया था। सतीश दिव्यांग भी है। दोपहर में मजदूरी के दौरान वह चाय पीने जा रहा था। अचानक एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन


फोन पर फौजी की पत्नी से अभद्रता
रबूपुरा। ससुराल में फोन कर फौजी की पत्नी से अभद्रता और गाली गलौज का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के मायके वालों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी कुछ वर्ष पूर्व एक फौजी के साथ हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ससुराल में फोन करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें