फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैटों में चोरी करने की आरोपी नौकरानी गिरफ्तार
विज्ञापन


- सोसाइटी के दो फ्लैटों में चोरी करने के मामले का हुआ खुलासा
- पुलिस ने बरामद किए आरोपी से लाखों के जेवरात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका साउथ थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाली एक नौकरानी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों के जेवरात व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी ने चोरी के एक अन्य मामले में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गत 20 नवंबर को द्वारका सेक्टर पांच स्थित नवीन अपार्टमेंट में रहने वाली सुदेश (70) ने फ्लैट में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनका बेटा अमेरिका में रहता है। वह बहू के साथ पंजाब गई थी। 20 नवंबर को पड़ोसी ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। जांच में पता चला कि चोरों ने घर में रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात लेकर गए हैं। पीड़िता ने नौकरानी पर चोरी का शक जताया। वारदात के बाद उसने सोसाइटी में आना बंद कर दिया था। थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद राजापुरी स्थित नौकरानी के घर तक पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती दिखाने पर नौकरानी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी पहचान कमलेश (38) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में कमलेश ने इसी सोसाइटी के एक और फ्लैट में चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घर से सुदेश के घर और एक अन्य फ्लैट से चुराये गये जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें