फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के स्कैनर मशीन से एनआरआई महिला का बैग चोरी

Tue, 27 Nov 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसुरक्षित आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के स्कैनर मशीन से एक एनआरआई महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में लाखों रुपये कीमत के डॉलर के अलावा जेवरात थे। सीसीटीवी जांच में एक शख्स को बैग चुराते हुए देखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी कैमरेे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार ऐमन (28) पति सैयद गुलशन रजा के साथ तंजानिया में रहती है। सैयद गुलशन का तंजानिया में कॉस्मेटिक का कारोबार है। पिछले दो माह से सैयद गुलशन गीता कॉलोनी में रहकर अपने दिल की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। गत 24 नवंबर को ऐमन तंजानिया से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां से वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंची।

प्लेटफार्म पर जाने से पहले उसने अपने दो सूटकेस और एक छोटा बैग को स्कैनर मशीन पर डाला। जब वह दूसरी तरफ पहुंची तो उसके सूटकेस बाहर आ गए, लेकिन बैग गायब हो गया। उसने तुरंत इसकी सूचना वहां मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों को दी। उसके बैग की तलाश की गई, लेकिन बैग नहीं मिला। ऐमन ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि बैग में 94 सौ डॉलर, लाखों के जेवरात, आईफोन और पासपोर्ट था। पुलिस ने ऐमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है, जिसमें एक युवक को बैग चोरी करते हुए देखा गया है। युवक ऐमन के बैग को अपने बैग के नीचे रख लिया था। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें