फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड मिरर टकराने पर पहले पीटा और फिर साथियों समेत काफी देर तक मुर्गा बना कर रखा

Tue, 27 Nov 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
road rage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार का साइड मिरर टकराने पर ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देने पर दो भाइयों ने दो युवकों को मुर्गा बनाकर पीटा। आरोपियों ने बचाव में आए पीड़ित के भाई, रिश्तेदार और साथी की भी पिटाई की। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तराखंड निवासी सुभम नेगी सेक्टर-91 फरीदाबाद में रहता है और जिम ट्रेनर का कोर्स कर रहा है। वह पिलंजी गांव, सरोजनी नगर में रहने वाले ताऊजी के घर मिलने आया था। शुभम रविवार शाम साढ़े चार बजे अपने दोस्त सचिन के साथ एबी ब्लाक सरोजनी नगर जा रहा था।

इस दौरान एक लड़के की कार का साइड मिरर उससे टकरा गया। सुभम ने कार ठीक से चलाने की नसीहत दी तो कार चला रहा युवक तरुण बसौया गाली गलौच करने लगा। उसने अपने भाई लोकेश को भी बुला लिया। दोनों भाई सुभम व सचिन को मारने लगे। इसके बाद जबरन मकान नंबर पी-184 पिलंजी गांव ले गए। यहां बेसमेंट में मुर्गा बनाकर डंडो से पीटा।
विज्ञापन


सचिन की सूचना पर बारी-बारी सुभम के चचेरे भाई चेतन सिंह राणा, ताऊ भगत सिंह राणा और साथी अंशु शेखर पहुंचे तो इन्हें भी मुर्गा बनाकर पीटा। आरोपियों के चुंगल से मुक्त होकर शुभम ने सरोजनी नगर थाना में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों भाई तरुण बसोया व लोकेश बसोया को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें