फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए पैसे मांगने पर भतीजे ने ही की थी चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए पैसे मांगने पर भतीजे ने की थी हत्या
विज्ञापन

- 24 जून को बाग में सोते वक्त की थी बुजुर्ग की हत्या, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर कोतवाली पुलिस ने कानीगढ़ी में पांच माह पहले धारदार हथियार से हमला कर हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया की उसके भतीजे सुनील ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया गड़ासा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रबूपुरा निवासी हरिशचंद्र (70) की 24 जून को यमुना किनारे बाग में सोते वक्त हत्या कर दी थी। उसके छोटे भाई रामशरण की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक भतीजे पर पुलिस को पहले से ही शक था बृहस्पतिवार रात पुलिस ने सुनील को कानीगढ़ी रोड से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चाचा की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सुनील की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरिश्चंद्र एक बार बिजली से झुलस गया था। विद्युत विभाग ने उसकी आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। जिनको भतीजे सुनील ने उधार ले लिया था। आरोपी सुनील ने पहले से ही काफी रुपये उधार ले रखा था। पैसे वापस मांगने पर सुनील ने हरिश्चंद्र की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सुनील नशे का आदि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें