फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लापता कैब चालक का ग्रेनो में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर संस्करण के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-------------------------------
हेडिंग: नोएडा से लापता कैब चालक का शव ग्रेनो में मिला
कार लूट के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-39 थाने में दर्ज कराई थी परिजनों ने गुमशुदगी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा सेक्टर-39 से बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए कैब चालक का शव कासना कोतवाली क्षेत्र से बरामद हुआ है। कैब लूटने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अन्य कोणों से भी मामले की जांच कर रही है। जेब से मिले दस्तावेज आदि से कैब चालक की पहचान की गई है।
कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि गांव घटाल, थाना अरनिया, बुलंदशहर निवासी मनोज जिले में कैब चलाता था और सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रहता था। बृहस्पतिवार को मनोज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उसका कोई अता-पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। आखिरी बार मनोज एक पंप पर कैब में सीएनजी डलवाते हुए दिखाई दिया था। शुक्रवार को मनोज का शव कासना कोतवाली क्षेत्र में एटीएस सोसायटी के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
युवक की गुमशुदगी नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दर्ज है। सभी कोणों से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
- निशांक शर्मा, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें