फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बेयरिंग बिक्री के गोरखधंधे का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: नकली बेयरिंग बनाकर बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एक सप्ताह में छानबीन में जुटी थी कंपनी की टीम
सूचना की पुष्टि होने पर सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराया केस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एसकेएफ कंपनी के नाम से नकली बेयरिंग बनाकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब तीस लाख रुपये के 341 छोटे-बड़े बेयरिंग बरामद कर रायपुर बांगर निवासी नितिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सूरजपुर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में एसकेएफ कंपनी के क्वालिटी अधिकारी अर्जुन विश्वकर्मा ने कहा है कि क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम से नकली बेयरिंग बनाकर बेचनेे की लगातार सूचना मिल रही थी। इससे उनकी टीम क्षेत्र में आकर पड़ताल में जुटी थी। बृहस्पतिवार को नकली बेयरिंग की दुकान की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूरजपुर कस्बे के अरविंद बेयरिंग एंड स्टोर पर छापेमारी करते हुए स्टोर मालिक नितिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एसकेएफ ब्रांड के 314 छोटे-बड़े नकली बेयरिंग बरामद कर लिए। आरोपी बड़े स्तर पर बाजार में नकली बेयरिंग की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली बेयरिंग कहां बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एसकेएफ इंडिया बेयरिंग कंपनी के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- निशांक शर्मा, सीओ- प्रथम ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें