फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवती झुलसी, दो माह बाद है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



छोटी को बचाने में बड़ी बहन हाइटेंशन लाइन से झुलसी
चल रहा इलाज, दो माह बाद है शादी, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। म्याना गांव में मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवती झुलस गई। छोटी बहन को बचाने में यह हादसा हुआ है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो माह बाद उसकी शादी होनी है। पिता ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से हटाने की मांग की है।
विशंभर मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। बृहस्पतिवार को बेटी नीलम (10) खेलने छत पर गई। वह लाइन की चपेट में आ गई। नीलम को बचाने पहुंची बड़ी बहन आरती लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। बुरी तरह घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने नीलम को उपचार के बाद घर भेज दिया है। जबकि, आरती का इलाज चल रहा है। वहीं, मामले में जब एसडीओ शिवकुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन परेशान
हादसे से पूरा परिवार सहमा हुआ है। युवती की शादी की तारीख नजदीक होने से परिजन चिंतित है। पिता ने बताया कि जनवरी में आरती की है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व भी लाइन की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्धा घायल हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें