दिल्ली के ध्यानार्थ
--
महिला के हत्यारोपी की हालत में सुधार
- महिला की हत्या के बाद खाया था जहर, दिल्ली के अस्पताल में है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। महिला की हत्या के बाद खुद जहर खाने वाले आरोपी की हालत में सुधार हो रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद कासना कोतवाली पुलिस उसका बयान लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
कनारसा गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनकी मां अनूपवती बीटा-2 सेक्टर में किराये के मकान में रहती थी। वह घरेलू सहायिका का कार्य करती थी। डेढ़ माह पूर्व अनूपवती की बहन की मृत्यु हो गई। इसके बाद अनूपवती अपने गांव में ही रहने लगी। बुधवार को अनूपवती बेटे रवि के साथ बाइक से अपने किराये के कमरे में सामान और आभूषण आदि लेने आई थी। मां को कमरे में छोड़कर रवि खाना लेने रामपुर बाजार चला गया था। आरोप है कि जब वह वापस लौटा तो साकीपुर निवासी धर्मपाल से अनूपवती का झगड़ा हो रहा था। विवाद के दौरान आरोपी ने सिल उठाकर अनूपवती के सिर पर वार कर दिया। घटना में अनूपवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। रवि ने कुछ लोगों की मदद से मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।