फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार पांच बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-


मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार
- चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जीटी रोड पर कोट के पुल के नजदीक कार में सवार पांच बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मुठभेड़ के बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और चोरी की कार बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान इरफान, शाहिद, जावेद, और आशिक निवासी सिकंद्राबाद व मोहसिन निवासी छोलस के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात में कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर कोट पुल के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सिकंद्राबाद की तरफ से आ रही एसेंट कार को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी थी। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो गिरफ्तार बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। गिरोह का सरगना शाहिद है। जिस कार में बदमाश सवार थे, वह दिल्ली से चोरी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश बिसरख व सिकंद्राबाद से विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं। अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें