रोहतक, हरियाणा के ध्यानार्थ
हत्या के प्रयास और लूट में वांछित शूटर सोनू दबोचा
टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का शूटर है आरोपी
पुलिस ने पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शूटर सोनू धनकर उर्फ दिनेश उर्फ विक्की (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के प्रयास व लूट के दो केस में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस शूटर की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने जा रही थी।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम को 12 नवंबर को सोनू के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से रोहतक, हरियाणा निवासी सोनू दिल्ली में रोहिणी में रहता था।
आरोपी ने बताया कि वह टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का शूटर है। सोनू ने गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ विजय विहार में केबल ऑपरेटर के कार्यालय पर फायरिंग की थी। ये पीड़ित से प्रोटेक्शन मनी मांग रहा था। आरोपी ने रोहिणी में भी पिस्टल दिखाकर स्कूटी लूट ली थी।