फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट से दो लड़कियों का अपहरण कर छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गेट घूमने गई दो लड़कियों को अगवा कर छेड़छाड़
विज्ञापन


- बाराखंभा थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- कई दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली वाले दिन इंडिया गेट घूमने गई दो लड़कियों को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर उनके साथ छेड़छाड़ की। फिर आरोपी पीड़िताओं को बंगाली मार्केट के पास उतारकर भाग गए। शिकायत मिलने पर बाराखंभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया। लेकिन वारदात के कई दिन बाद भी आरोपियों का पुलिस सुराग नहंी लगा पाई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित लड़कियों की उम्र 18 व 15 वर्ष है। दोनों पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके की रहने वाली हैं। दिवाली की रात दोनों इंडिया गेट घूमने आई थीं। रात करीब साढ़े बारह बजे कार सवार चार लड़कों ने एक लड़की को आगे व दूसरी को पिछली गेट से अंदर खींच लिया। फिर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करते रहे। शोर मचाने के बाद भी आरोपी इंडिया गेट के कई चक्कर लगाए। इसके बाद पीड़िताओं को बंगाली मार्केट के पास छोड़ दिया। ऑटो लेकर पीड़ित घर जाने लगी तो आरोपियों ने उनके ऑटो का पीछा कर रंजीत सिंह फ्लाईओवर के पास फिर कार में खींचने की कोशिश की। एक लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गौरतलब है कि दिवाली वाले दिन दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक खुद गश्त पर थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडिया गेट व आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें