फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला इलाज के बाद जेल पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए जगह बनाने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। वजीरपुर नहर में छठ पूजा के लिए जगह बनाने गया एक किशोर नहर में डूब गया। गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की पहचान अभिषेक (12) के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ वजीरपुर इलाके में रहता था और सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता मनोज मजदूरी करता है। पुलिस को सोमवार दोपहर अभिषेक के नहर में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर गोताखोर पहुंच गए और कुछ देर में उसके शव को बाहर निकाल लिया। परिवार वालों ने बताया कि छठ पूजा के लिए जगह बनाने नहर के पास गया था। जगह बनाने और साफ सफाई करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। उसे तैरना नहीं आता था जिसकी वजह से वह डूब गया। ब्यूरो
विज्ञापन

------
झगड़े में बीच बचाव करने पर सिपाही को मारी गोली
नई दिल्ली। पटेल नगर इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर एक गुट के लोगों ने सिपाही की पेट में गोली मार दी। सिपाही को घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। सिपाही की पहचान अमरजीत (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमरजीत पटेल नगर थानेे में तैनात है। वह किसी मामले की जांच के लिए सिविल ड्रेस में जा रहा था। कंवल सिंह चौक के पास उसने दो गुटों को झगड़ा करते हुए देखा। अमरजीत ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को शांत करवाया। एक गुट के सदस्यों को लगा कि वह दूसरे गुट का है। उसमें से एक ने सिपाही को गोली मार दी। गोली अमरजीत के पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें