फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में फिर लापरवाही, बिल्डर ने बिल्डिंग से सील हटाई

Fri, 26 Oct 2018 07:29 AM IST
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबेरी गांव में प्राधिकरण ने जेपी हाइट्स बिल्डिंग को सील कर बिल्डर को निर्माण गिराने का नोटिस जारी किया था। लेकिन बिल्डर ने सील को हटाकर अधूरे निर्माण को पूरा कराने का काम शुरू करा दिया है। कई दिन से काम चल रहा है, लेकिन प्राधिकरण अफसरों का ध्यान उस तरफ नहीं गया है। लोगों का कहना है कि गांव में फिर पहले जैसे माहौल है। बेधड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


जेपी हाइट्स बिल्डिंग का सील हटाकर पिलर पर पेंट करा दिया गया है। एक तरफ दीवार अधूरी थी जिसका पूरा बना दिया गया है। साथ ही इमारत की साफ-सफाई भी करा दी गई है। अहम है कि 17 जुलाई की रात शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारत गिरी थी।

हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश सरकार ने हादसे पर संज्ञान लिया तो प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की। 20 जुलाई को प्राधिकरण ने जेपी हाइट्स बिल्डिंग को सील किया। बिल्डिंग के पिलर कमजोर थे। पिलर पर लोहे की चादर से सपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन


जिस कारण बिल्डिंग झुक गई थी। सील करने के दौरान प्राधिकरण ने बिल्डिंग में रह रहे एक परिवार को बाहर निकाला था। साथ ही आसपास के छह मकानों को खाली कराया था। ताकि, अगर बिल्डिंग गिरी तो किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हो।

प्राधिकरण ने बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया था। जिसमें बिल्डर को सात दिन के अंदर बिल्डिंग को गिराने का आदेश दिया था। उसके बाद प्राधिकरण बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई करेगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज भी बिल्डिंग खड़ी है। यहीं नहीं, रेरा में भी इस बिल्डिंग का पंजीकरण है। इसकी जांच रेरा और प्राधिकरण स्तर पर हो रही है।

एक मंजिल पर हैं सात फ्लैट
जेपी हाइट्स बिल्डिंग छह मंजिला है। एक मंजिल पर सात फ्लैट है। कुल 42 फ्लैट में से करीब 10 बिक चुके हैं। एक खरीदार जितेंद्र ने रजिस्ट्री कराकर रहना भी शुरू कर दिया था। सील के दौरान पुलिस ने उसे बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया था।

प्राधिकरण से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही किसी तरह की शिकायत मिली है। अगर प्राधिकरण से कोई जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।- निशांक शर्मा, सीओ तृतीय

बिल्डिंग से सील हटाकर निर्माण शुरू कराने की जानकारी नहीं है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी।- केके गुप्ता, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें