शाहबेरी में निर्माण करा रहे दो बिल्डरों पर एफआईआर
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में कुछ बिल्डर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में जाकर अवैध निर्माण करा रहे दो बिल्डरों का काम रुकवाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर डोरीलाल ने बताया कि शाहबेरी क्षेत्र में एपीएस विजन होम नाम से अवैध रूप से साइट पर निर्माण करा रहे कार्य की जांच की। प्राधिकरण की टीम ने इसके निदेशक पंकज कुमार, संदीप चिकारा समेत भूस्वामी मृदल जैन और संजय के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके अलावा शाहबेरी में ही सत्यम प्रॉपटी के नाम से अवैध रूप से बन रही इमारत में चल रहे कार्य को रुकवाया। यहां दो श्रमिक कार्य कर रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने सत्यम प्रॉपर्टी के निदेशक विकास चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर काम रुकवाया। इसके अलावा एक साइट पर देर रात डाली गई लगभग 50 से 60 मीटर पाइपलाइन के मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया। मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता ने बताया कि अवैध निर्माण करा रहे बिल्डरों पर मामले दर्ज करवाकर उन्हें जेल भिजवाया जाएगा। ब्यूरो