फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़े, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद में दो परिवार भिड़े, चार घायल
विज्ञापन

- दोनों पक्ष के घायलों के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । द्वारका के ककरौला गांव में बुधवार सुबह एक प्लॉट के विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गड़ासे, फरसा और रॉड चले। मारपीट में दोनों पक्षों ने चार लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हिमांशु (18) ने पुलिस को बताया है कि उसके परिवार का ताऊ जगमंदर, सुरेश और जगमोहन से गांव में स्थित पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनके पिता प्रेम सिंह सुबह में गाय को पानी पिलाने गए थे। उन्होंने पत्नी सुनीता को फोन कर बताया कि उनसे भाई और भतीजे मारपीट कर रहे हैं। हिमांशु मां सुनीता को लेकर मौके पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने फरसा, गड़ासे व रॉड से उन पर भी हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से घायल जगमंदर के बेटे धर्मेंद्र गहलोत का आरोप है कि प्लॉट विवाद को लेकर अदालत में केस चल रहा है। बुधवार को प्रेम सिंह विवादित प्लॉट पर काम करवा रहा था। इसका विरोध करनेर प्रेम सिंह उसकी पत्नी सुनीता और बेटे हिमांशु ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें