फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला में एसडीएम के नाम पर महिलाएं कर रही थी वसूली...

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के नाम पर दो महिलाएं कर रही थी वसूली
विज्ञापन


- डीयू के छात्र की समझदारी से रंगे हाथ पकड़ी गई, दूसरी फरार
- निर्माणधीन प्लॉट को सील कराने की धमकी देकर मांग रही थी युवक से दो लाख
- पुलिस ने हेराफेरी, वसूली समेत अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में अब महिलाओं ने भी वसूली का धंधा शुरू कर दिया है। ताजा मामला रोहिणी जिले के नरेला इलाके में सामने आया है, जहां निर्माणाधीन साइट पर पहुंची स्कूटी सवार दो महिलाओं ने खुद को एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी बताकर प्लॉट सील करने की धमकी दी। फिर महिलाओं ने दो लाख रुपये की मांग की। हालांकि मौके पर मौजूद डीयू के छात्र की समझदारी से पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि उसकी साथी भाग गई। आरोपी की पहचान गीता के रूप में हुई है। नरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरी महिला की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गौरव (22) परिवार के साथ घोघा गांव नरेला में रहता है। वह डीयू का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसका दोस्त कुशल कुमार लेबर ठेकेदार है। वह घोघा गांव में साध मंदिर के पास एक प्लॉट का निर्माण करवा रहा है। शनिवार को कुशल गौरव को साइट पर छोड़कर दिल्ली से बाहर चला गया। शाम करीब 4.00 बजे स्कूटी सवार दो महिलाएं पहुंची। दोनों ने बताया कि वह एसडीएम ऑफिस से आई हैं और साहब जांच के लिए आने वाले हैं। प्लॉट को सील किया जाएगा। गौरव ने विरोध किया तो महिलाएं ने कहा कि प्लॉट सील नहीं करेंगे। कुछ काम की बात कर लेते हैं। पूछने पर दोनों महिलाओं ने गौरव से दो लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव को शक हुआ तो उसने मालिक के आने पर दोनों को रुपये दिलाने की बात कर अंदर दफ्तर में चलने को कहा। लेकिन महिलाओं ने मना कर दिया। इसके बाद गौरव ने कहा कि वह घोघा मोड़ पर रुपये लेकर आएगा। आप वहां उसका इंतजार करें। गौरव दोनों को लेकर घोघा मोड़ पहुंचा, वहां पहले से खड़ी पुलिस की जिप्सी पर पहुंचकर गौरव ने पुलिसकर्मियों को सारी बात बताई। इस दौरान एक महिला पैदल ही भाग गई, जबकि दूसरी को पुलिस ने स्कूटी सहित दबोच लिया। आरोपी गीता ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने साथी के साथ मिलकर वसूली की साजिश रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें