फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी के बहाने 79 साल का बुजुर्ग लूट रहा था मासूम की इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी देने के बहाने बुजुर्ग कर रहा था बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

पांच बार बना चुका था हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । खजूरी खास इलाके में 79 साल का बुजुर्ग महज 8 साल की मासूम के साथ पिछले काफी समय से टॉफी देने के बहाने दुष्कर्म कर रहा था। वारदात के बाद आरोपी मासूम को जान से मारने की धमकी भी देता था। मासूम ने बताया है कि आरोपी ने उसके साथ पांच बार गंदी हरकत की। इसके बाद आरोपी सोमनाथ (79) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मासूम परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है और सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। इसके पड़ोस में 79 साल का सोमनाथ भी रहता है। मासूम का कहना है कि जब वह गली में खेलती थी तो आरोपी उसे आम वाली टॉफी देने की बात कर अपने साथ घर ले जाता था। वहां उसके साथ गंदी हरकत करता था। किसी को भी कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को दुबारा मासूम के साथ सोमनाथ ने हरकत की तो उसने मां को सारी बात बता दी। बच्ची को लेकर मां थाने पहुंच गई। जगप्रवेशचंद अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया। वहां रेप की पुष्टि होने पर अस्पताल में ही मासूम की काउंसलिंग कराई गई। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी सोमनाथ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें