फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद नगरी में लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के विरोध पर युवक को मारी गोली मारी
विज्ञापन


- मौसी व एक अन्य शख्स के साथ स्कूटी से लौट रहा था
- नत्थू कालोनी फ्लाईओवर के नीचे हुई वारदात
- युवक के बैग से कुछ नहीं मिलने पर महिला से लूट रहे थे पर्स

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार शाम लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने अक्षय (22) को पहले पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। जब वह नहीं माना तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। खुद का घिरता देख आरोपी बना लूटपाट के ही भाग गए। पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अक्षय अपनी मौसी सरला के साथ मूंगा नगर में रहता है। वह मौसी के साथ हरदेवपुरी में मोबाइल चार्जर बनाने की फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब 5.30 बजे अक्षय सरला के साथ घर के लिए निकला। इस बीच फैक्टरी मालिक अनिल जैन ने दोनों को स्कूटी से छोड़ने के लिए कहा। तीनों एक ही स्कूटी पर निकले। तभी नत्थू कालोनी फ्लाईओवर अंडरपास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने राहुल के हाथ से बैग छीन लिया। जब उसमें कुछ नहीं मिला तो आरोपी सरला से उसका पर्स लूटने लगे। अक्षय ने विरोध किया तो आरोपियों उसके सिर पर पिस्टल की बट मार दिया। जब अक्षय शांत नहंी हुआ तो एक बदमाश ने अक्षय को गोली मार दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

----
एसडीएम ऑफिस के सामने शिक्षिका से लूटपाट
नई दिल्ली। गीता कालोनी में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आरती राणा (33) से सोने के छह कंगन और अंगूठी लूट ली। पीड़िता परिवार के साथ लक्ष्मी नगर में रहती हैं और यमुना विहार स्थित सरकारी स्कूल में टीचर हैं। शनिवार सुबह वह घर से अपनी स्कूटी पर स्कूल के लिए निकलीं। जैसे ही वह गीता कालोनी एसडीएम ऑफिस के पास पहुंची बाइक सवार दो बदमाशों ने आरती को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर पीड़िता के जेवरात उतरवा लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गीता कालोनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें