दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कथित तौर पर सातवीं के छात्र को घर ले जाकर उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला और ऐसा नहीं करने पर उसके गुप्तांगों को गर्म चिमटे से दाग दिया। महिला ने छात्र को घर में ही बंधक बना लिया। छात्र को ढूंढते हुए उसकी मां वहां पहुंची और उसे मुक्त करवाया। महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन आरोप है पुलिस छात्र को ही जेल भेजने की धमकी दे रही है।
बादलपुर क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली एक महिला पति की मौत के बाद निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसका छोटा बेटा कक्षा सात में एक स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि शुक्रवार को छात्र घर पर अकेला था। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला आई और उसे बहलाकर अपने घर ले गई। महिला ने छात्र से संबंध बनाने के लिए कहा तो वह भागने लगा। महिला ने उसे पकड़ कर घर में बंद कर दिया और गर्म चिमटे से गुप्तांगों को जलाया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।