महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
नई दिल्ली। नंदनगरी में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया है कि कुकर्म का विरोध करने पर पति उसका खाना बंद कर देता था और मारपीट करता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला परिवार के साथ नंदनगरी में रहती है। उसने पुलिस को ससुराल वालों और पति के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक, महिला की शादी 2012 में विष्णु गार्डन निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय बाद पति बाइक मांगने लगा। उसके परिवार वालों ने बाइक दे दी। इसके बाद ससुराल वाले प्लॉट की मांग करने लगे, लेकिन परिवार वालों ने इससे इनकार कर दिया। उसके बाद ससुराल वाले मारपीट करने लगे। ब्यूरो