फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व जीएम के ठिकानों पर आयकर का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘योगी जी से बात करो या मोदी जी
विज्ञापन

से, सब यही कहेंगे कोऑपरेट करो’
आईटी टीम के काफिले में शामिल एक कार के चालक ने बताया कि वह लंबे समय से टीम के साथ रहता है। टीम की कार्रवाई के दौरान कोई सीएम योगी या प्रधानमंत्री मोदी से भी संपर्क साध लेगा तो वहां से भी यही कहा जाएगा कि टीम को को-ऑपरेट करो।

रक्षाबंधन पर पीएम को राखी
बांधने गई थीं दो छात्राएं
रविंद्र तोंगड़ के रुतबे और भाजपा नेताओं से संबंध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री को राखी बांधने के लिए उनके स्कूल की दो छात्राएं गई थीं। जिस समय सेक्टर बीटा-1 स्थित रविंद्र तोगड़ के घर पर आईटी टीम छापेमारी कर रही थी, उस समय वहां खड़ी दो गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 गाडिय़ों में 40 लोगों की टीम पहुंची आनंदपुर
जारचा। तहसील दादरी के आनंदपुर स्थित रविंद्र तोंगड़ के मकान व जीटी रोड स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में आयकर टीम ने दस्तावेज आदि खंगाले। आनंदपुर गांव में करीब एक दर्जन गाड़ियों में पहुंची 40 सदस्यीय टीम ने तोंगड़ के पुश्तैनी आवास पर छापेमारी शुरू की। टीम ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया और मेन गेट बंद कर पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें