फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की शिकायत पर मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी की सील तोड़ने पर तिवारी के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । गोकलपुर गांव में डेयरी की सील तोड़ने के मामले में पुलिस ने भाजपा सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन (आईपीसी-188) और डीएमसी एक्ट की धारा 465 व 461 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ईडीएमसी के वेटनरी विभाग ने शुक्रवार को गोकलपुर गांव में चल रही अवैध डेयरी को सील कर दिया था। रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी गांव पहुंचे। वहां लोगों के साथ मिलकर सांसद ने हथौड़ा मारकर डेयरी की सील को तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही मॉनिटरिंग कमेटी सोमवार को मामले में कड़ा ऐतराज जताया था। इसके बाद एमसीडी ने डेयरी को दुबारा सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी के अधिकारियों ने सील तोड़ने के मामले की शिकायत उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने मनोज तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में कौन-कौन और लोग शामिल है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें