फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पड़ोसी ने तीन लोगों को गोली मारी, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में पड़ोसी ने तीन लोगों को मारी गोली, दो गंभीर
विज्ञापन


- जाफराबाद की गली नंबर-33 में हुई वारदात
- आरोपी पड़ोसी फरार, घर में लगाया है सिलाई की फैक्ट्री
- 24 घंटे मशीन चलने से पड़ोसियों को होती थी परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पड़ोसी युवक ने आपसी रंजिश में दो सगे भाइयों व उनके कर्मचारी को गोली मार दी। घायल मो. अरशद (36), मो. सलमान (25) और उनके कर्मचारी तालिब (25) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान और अरशद की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी साकिब फरार है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अवैध हथियार और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अरशद परिवार के साथ गली नंबर-33 जाफराबाद में रहता है। परिवार में भाई सलमान के अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं। अरशद घर के नीचे रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाता है। सलमान भी उसके साथ दुकान पर बैठता है। वहीं, तालिब इनके यहां काम करता है। वह भी गली नंबर-33 में रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी साकिब पड़ोसी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अरशद और साकिब की कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद साकिब पिस्टल लेकर पहुंचा और घर के बाहर खड़े अरशद को गोली मार दी। गोली अरशद के जांघ में लगी। सलमान अरशद को बचाने आया तो साकिब ने उसपर भी फायर झोंक दिया। गनीमत रही की गोली उसके भी पैर में जा लगी। इस दौरान तालिब पहुंचा तो आरोपी ने उसपर भी फायर झोंक दिया। गोली उसके भी पैर में जाकर लगी। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

----
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...
पुलिस को अरशद के घर के पास सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें आरोपी दोनों भाइयों से झगड़ा कर गोली चलाते हुआ दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

----
रात में मशीन चलाने को लेकर है रंजिश
स्थानीय लोगों का कहना है कि साकिब घर के ग्राउंड फ्लोर पर सिलाई का कारखाना चलाता है। यहां 24 घंटे काम होता है। इससे लोगों को परेशानी होती थी। तीन साल पहले पड़ोसियों ने साकिब के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी, जिसके बाद रात में मशीन नहीं चलाने की बात पर समझौता हुआ था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही रात में दोबारा मशीनें चलने लगी। इसी बात को लेकर साकिब और अरशद के बीच विवाद रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें