फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर जस्टिस की बुजुर्ग पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड जस्टिस की बुजुर्ग पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में वारदात, जाते हुए बदमाश ने माफी मांगी

बदमाश घर से 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी ले गए
चार दिन पहले रखा घर का नौकर गायब, जांच में जुटी पुलिस

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की बुजुर्ग पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर मारपीट की और बेटी के सिर पर रॉड से भी वार किया। खास बात ये है कि बदमाश घर में एक घंटा रहे और जाते हुए एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर माफी भी मांगी। एनएफसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। चार दिन पहले रखा घर का नौकर भी गायब है।
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस पीके कपूर की पत्नी रेवा कपूर (75) बेटी शिब्बो कपूर (40) के साथ डी ब्लॉक, एनएफसी में रहती हैं। पीके कपूर की वर्ष 2000 में मृत्यु हो गई थी। बुजुर्ग रेवा कपूर ने चार दिन पहले संदीप नाम का नौकर रखा था। सोमवार रात 11 बजे तीन बदमाश घर में घुस गए और उन्होंने बुजुर्ग महिला व उनकी बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिब्बो के सिर पर रॉड से वार कर दिया। बदमाश घर में करीब एक घंटा रहे।
विज्ञापन

जाते हुए एक बदमाश ने बुजुर्ग रेवा कपूर के पैर छुए और बोला ‘माताजी माफ करना, बेटे की वजह से ये वारदात करनी पड़ रही है’। रात करीब साढ़े 12.30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश घर से करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी व नकदी ले गए हैं। नौकर संदीप गायब है। उसका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हो रखा था। पीड़ित मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें