फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर दोस्त ने की थी हत्या, साथी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर दोस्त ने की थी हत्या
विज्ञापन



- ज्योति नगर इलाके में युवती का शव मिलने का मामला
- आरोपी साथी संग गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिवार को सौंपा, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शनिवार शाम कर्दमपुरी नाले के पास से बरामद युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाकर युवती के दोस्त समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष (24) और इसके दोस्त फैज (23) के रूप में हुई है। दोनों ने मिलकर पूजा उर्फ हिना (21) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हिना का कसूर इतना था कि उसने आशीष के घर जाकर उसके परिजनों के सामने शादी के लिए हंगामा किया था। इस बात से आरोपी नाराज था।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार शाम को कर्दमपुरी नाले के पास अज्ञात युवती की लाश मिली थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की शिनाख्त की कोशिश शुरू की। इसी दौरान लोगों ने बताया कि युवती को आशीष नामक ऑटो चालक के साथ देखा जाता था। पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि फैज के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, हिना और आशीष के बीच दोस्ती थी। हिना आशीष पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसे आशीष बार-बार टाल रहा था। शुक्रवार को हिना आशीष के कर्दमपुरी स्थित घर पहुंची और उसने वहां हंगामा कर दिया। इस बात से गुस्साए आशीष व उसके दोस्त ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कर्दमपुरी नाले के पास ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें