फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

- अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- इनके पास से 46 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली नगर निगम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों राजीव कुमार उर्फ राजू, अनुपम उर्फ अनू और करण को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 सौ से दो हजार रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। इनके पास से 46 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और इनमें इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को फर्जीवाड़े में एमसीडी के अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह को इस गिरोह के तुगलकाबाद व संगम विहार में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने एक नकली ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। एक पुलिसकर्मी फर्जी ग्राहक बनकर आरोपियों से पैसे देकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र ले लिया। इसी दौरान पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपी राजीव कुमार उर्फ राजू, अनुपम उर्फ अनू को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे जन्म प्रमाण पत्र के अलावा फर्जी आधार कार्ड व राशन कार्ड भी बनाते थे। राजीव कुमार व अनुपम ग्राहक तलाश करते थे। करण एमसीडी का रजिस्ट्रेशन नंबर का जुगाड़ करता था। पुलिस एमसीडी के उस अधिकारी की तलाश कर रही है जो उन्हें एमसीडी में रजिस्ट्रेशन नंबर देता था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें