फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों ने बदमाशों के हौसले को किये पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों ने झपटमार का कॉलर पकड़ गिराया, धुना
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम के मुल्तानी ढांडा इलाके में दो सगी बहनों की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। बहनों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी, जबकि दूसरा बदमाश बाइक से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया। उसकी पहचान राम मनोहर मिश्रा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तान्या शर्मा (22) और वृंदा (20) मुल्तानी ढांडा इलाके में रहती हैं। तान्या निजी कंपनी में काम करती है। वृंदा डीयू से बीकॉम कर रही है। परिवार में पिता आलोक शर्मा व मां ममता शर्मा है। आलोक शर्मा ने बताया कि तान्या का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। बुधवार रात दोनों बहनें केक का ऑर्डर देने व अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए गई थीं।
विज्ञापन

बीकानेर स्वीट्स के पास एक युवक तान्या के हाथ से पर्स छीनने लगा। यह देखकर वृंदा ने बदमाश के मुंह पर घूंसा मार दिया। तान्या ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका मोबाइल गिर गया। बदमाश पर्स की बजाय मोबाइल लेकर भागने लगा। दोनों बहनों ने शोर मचाकर बदमाश का पीछा किया। बाइक पर सहयोगी के साथ बैठ रहे बदमाश का कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। अपने को घिरा देख बाइक चला रहा बदमाश सहयोगी को छोड़कर भाग गया। उधर, दोनों बहनों के साथ वहां मौजूद लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन




शिक्षिका का बैग छीनकर भागते बदमाश को पकड़ा
नई दिल्ली। तिलक नगर में शिक्षिका का बैग झपटना बदमाश को भारी पड़ गया। शिक्षिका के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे बदमाश को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान चंद्र विहार निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मलकीत कौर सपरिवार तिलक नगर में रहती हैं। वह निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार दोपहर को वह गुरुद्वारे जा रही थीं। गीता भवन मंदिर के पास पीछे से स्कूटी से आए युवक ने उनका पर्स छीन लिया और भागने लगा। ब्यूरो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें