फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर सिगरेट लेने की बात को लेकर झगड़े में युवक की हत्या, भाई को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से पहले सिगरेट लेने की होड़ में युवक की हत्या
विज्ञापन

- चाकू से आधा दर्जन वार किए, फुफेरा भाई भी हुआ घायल
- पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में शनिवार देर रात दुकानदार से पहले सिगरेट लेने की बात पर हुए झगड़े में बदमाशों ने दो भाइयों को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नवीन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत चार आरोपियों नितिन (24), प्रवीण (23) और रवि (18) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राहुल (29) जेएनयू ओल्ड कैंपस में रहता था। वह एमसीडी में अस्थायी तौर पर नौकरी करता था। शनिवार को वह विजय विहार के गोपाल विहार में अपनी बुआ के घर आया था। देर रात करीब ढाई बजे राहुल अपने फूफेरे भाई नवीन (28) के साथ एक पान की दुकान पर गया, जहां पहले से चार युवक खड़े थे। राहुल ने दुकानदार से सिगरेट मांगी। इसी बीच वहां खड़े गोपाल विहार निवासी नितिन ने भी दुकानदार को सिगरेट देने के लिए कहा। पहले सिगरेट लेने की बात पर राहुल और नितिन के बीच झगड़ा हो गया। हाथापाई के दौरान नितिन और उसके दोस्तों ने राहुल और नवीन पर चाकू से हमला कर दिया। नितिन और उसके दोस्तों ने राहुल पर चाकू से आधा दर्जन वार किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। नवीन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें